अखिलेश यादव फिर बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी नेताओं और जनता का जताया आभार

1126
sp chief akhilesh yadav
sp chief akhilesh yadav

उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं. राजधानी लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहेब और डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों पर चलने वाले लोगों के साथ जुड़ कर हम लोग संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करें. जिन शक्तियों से हमें संघर्ष करना है वो लगातार झूठ का सहारा ले रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा- ‘नेताजी मुलायम सिंह का सपना है कि सपा राष्ट्रीय पार्टी बने। हम सभी संकल्प लेते है कि अगले पांच साल में यह सपना साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो यह अभियान चलता रहेगा। जो लोग समाजवाद में भरोसा रखते हैं वे निरंतर जुड़ रहे हैं।’