प्रधानमंत्र नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों, लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। मोदी ने ‘मन की बात’ का एक अंश भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने कुछ साल पहले लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने अपनी मुंबई यात्राओं की तस्वीरें भी साझा की हैं, जब वे लोकमान्य सेवा संघ गए थे, जिसका लोकमान्य तिलक के साथ घनिष्ठ संबंध है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा- “मैं मां भारती के दो महान सपूतों लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। ये दोनों महान व्यक्तित्व साहस और देशभक्ति के प्रतीक हैं। कुछ साल पहले ‘मन की बात’ में मैंने उनके बारे में जो कुछ कहा था, उसे साझा कर रहा हूं।” “लोकमान्य तिलक की स्थायी विरासतों में से एक, बड़े पैमाने पर गणेश उत्सव का आयोजन है, जिसने लोगों के बीच सांस्कृतिक चेतना की भावना को प्रज्वलित किया। अपनी एक मुंबई यात्रा के दौरान, मैं लोकमान्य सेवा संघ गया था, जिसका लोकमान्य तिलक के साथ घनिष्ठ संबंध है।”
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…