प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे कारगिल – दिवाली पर लगातार 9वें साल सेना के जवानों के साथ मना रहे दिवाली

165
DIWALI 2022

आज दीपावली का त्योहार देशभर के अलग-अलग हिस्सों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कईयों ने त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कारगिल में जवानों के साथ दिवाली मनाई।

दीपावली का पर्व आज देशभर में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर घरों और दफ्तरों को आकर्षक रोशनियों से सजाया गया है। झिलमिलाते दीपकों से हर घर आंगन जगमगा रहे हैं। खास मुहूर्तोें पर दीपावली पूजन किया जाएगा और उसके बाद आतिशबाजी का दौर चलेगा। हालांकि दिल्ली की फिजा में इतना प्रदूषण है कि आतिशबाजी पर रोक लगाई गई है। इसी बीच दिवाली पर लोग एकदूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य हस्तियों ने देशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं अर्पित की हैं।