मन की बात में बोले PM मोदी – सबके प्रयासों से ही हासिल किया जा सकता है विकसित भारत का लक्ष्य’

421
Modi-Mann-Ki-Baat-bhn-news

मन की बात के 94वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को फिर संबोधित किया। सबसे पहले उन्होंने देशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी और कहा कि यह पर्व स्वच्छता पर जोर देता है। पीएम मोदी ने किसान कुसुम योजना का जिक्र किया। साथ ही सोलर एनर्जी और स्पेस सेक्टर में भारत की उपलब्धियों पर अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में गुजरात के मोढेरा गांव का उदारण देते हुए कहा कि इसे देखकर दूसरे गांव के लोग मुझे सौर गावों में बदलने के लिए लिख रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि, भारत सौर्य उर्जा के साथ-साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में भी कमाल कर रहा है। आज पूरी दुनिया भारत की उपलब्धियां देखकर हैरान है। पहले के समय में भारत को Cryogenic Rocket Technology देने से मना कर दिया गया था। लेकिन आज भारत के वैज्ञानिकों ने न सिर्फ स्वदेशी तकनीक विकसित की बल्कि अज उसकी मदद से एक साथ एक ही समय में सैकड़ों सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेज रहे हैं। इस लॉन्चिंग के साथ भारत दुनियाभर के अंतरिक्ष बाजार में एक मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरा है, इससे, अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के लिए अवसरों के नए द्वार भी खुले हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, “भारत में पहले अंतरिक्ष क्षेत्र सरकारी व्यवस्थाओं के दायरे में ही सिमटा हुआ था जब ये भारत के युवाओं के लिए, भारत केप्राइवेट सेक्टर के लिए खोल दिया गया तब से इसमें क्रांतिकारी परिवर्तन आने लगे हैं।