प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएमओ की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, संबोधन का मुख्य विषय क्या होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। वैसे पीएम मोदी का आज का संबोधन बेहद महत्वपूर्ण इसलिए रहने वाला है क्योंकि एक दिन पहले ही देश ने कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया है। उम्मीद है कि पीएम मोदी आज अपने संबोधन के दौरान कोई बड़ा एलान कर सकते हैं, साथ ही दिवाली और छठ जैसे त्यौहारों पर लोगों को कोरोना से आगाह कर सकते हैं। इसके अलावा देश की कई योजनाओं की उपलब्धि पर चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ यह भी उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी भारत के 100 करोड़ टीकाकरण वाली देश की उपलब्धि पर भी अपना संबोधन दे सकते हैं।
कोरोना काल में 9 बार देश को संबोधित कर चुके पीएम मोदी
बता दें कि पीएम मोदी कोरोना काल में देश को नौ बार संबोधित कर चुके हैं। सबसे पहला संबोधन उन्होंने 19 मार्च 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इसके बाद दूसरा संबोधन 24 मार्च 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने लॉकडाउन का एलान किया था। तीसरा संबोधन तीन अप्रैल 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने 9 मिनट लाइटें बंद करने की अपील की थी। चौथा संबोधन 14 अप्रैल 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने देश में तीन मई तक लॉकडाउन का एलान किया था। पांचवा संबोधन 12 मई 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का एलान किया था। छठवीं बार 30 जून 2020 को अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की थी। सातवीं बार 20 अक्तूबर 2020 को लोगों को कोरोना के प्रति एक बार आगाह किया था। आठवीं बार 20 अप्रैल 2021 को राज्यों को कोरोना के प्रति आगाह किया था। नवीं बार 7 जून 2021- पीएम मोदी ने नई वैक्सीन नीति का एलान किया, इसके तहत केंद्र ने वैक्सीन की जिम्मेदारी खुद ली थी।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…