आज पेट्रोल की कीमतों में 26 पैसे और डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल जहां 97.76 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया,वहीं डीजल भी बढ़ कर 88.30 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल का मूल्य 3.53 रुपये और डीजल की कीमत 3.15 रुपये बढ़ चुकी है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महँगा हुआ था। बता दें ब्रेंट क्रूड का दाम बुधवार को 75 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया। पिछले दो साल में यह पहला मौका है, जबकि बेंट क्रूड का दाम इस स्तर को पार किया है।
4 मई से अब तक डीजल का दाम 7.52 रुपये प्रति लीटर चढ़ा
बीते 4 मई से अब तक रुक-रुक कर 30 दिनों में ही डीजल का दाम 7.52 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है। वहीं, इतने ही दिनों में ही पेट्रोल 7.44 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।अब आठ राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का खुदरा दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है। महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
श्रीगंगानगर | 108.94 | 101.48 |
अनूपपुर | 108.56 | 99.39 |
रीवा | 108.2 | 99.05 |
इंदौर | 106.06 | 97.09 |
भोपाल | 105.99 | 97 |
परभणी | 104.98 | 95.39 |
जयपुर | 104.44 | 97.35 |
मुंबई | 103.89 | 95.79 |
बेंगलुरु | 101.03 | 93.61 |
पटना | 99.8 | 93.63 |
चेन्नई | 98.88 | 92.89 |
दिल्ली | 97.76 | 88.3 |
कोलकाता | 97.63 | 91.15 |
लखनऊ | 94.95 | 88.71 |
आगरा | 94.65 | 88.4 |
चंडीगढ़ | 94.02 | 87.94 |
रांची | 93.55 | 93.2 |
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…