उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी पठान फ़िल्म के विरोध में सुर उठने लगे हैं। इसको लेकर अब साधु संतों से लेकर हिन्दू संगठन तक अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं आगरा में जहां हिन्दू संगठनों ने सिनेमाघरों पर प्रदर्शन कर शाहरुख खान के पोस्टरों में आग लगाने का प्रयास किया। राजधानी लखनऊ में हिन्दू महासभा ने पठान फ़िल्म के खिलाफ प्रदर्शन करने की खुली चेतावनी दे दी है।
दरअसल पठान फ़िल्म का ‘बेशर्म रंग’ गाना रिलीज होने के बाद से फ़िल्म को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकीनी पहनी है और शाहरुख खान के साथ कुछ बोल्ड सीन भी दिए हैं। इसी की वजह से न सिर्फ ‘पठान’ के बायकॉट की मांग हो रही है, बल्कि विरोध की आग भी भड़क रही है। फ़िलहाल पठान फिल्म का विरोध प्रदर्शन अब देश के कोने कोने लगा हैं।