स्वतंत्र भारत के बाद देश की बागडोर संभालने वाले पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। देश अपने पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर देश के पहले प्रधानमंत्री को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा है, “देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।”
पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित शांति वन पहुंचकर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है जयंती
पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद ( प्रयागराज) में हुआ था। पंडित नेहरू को बच्चों से अधिक लगाव था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। पंडित नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। साल 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद उनकी जयंती के दिन ही बाल दिवस मनाया जाने लगा। पंडित नेहरू वर्ष 1947 में देश की आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री बने थे। वे साल 1964 में अपनी मृत्यु तक पीएम पद पर काबिज रहे।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…