पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुए बम धमाके से हिली पाक की धरती..

179
fire
fire

पाकिस्तान में धमाके की खबर है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह इस्लामाबाद के आई-10/4 सेक्टर में धमाके की आवाज सुनी गई है। बताया जाता है कि एक क्लिनिक के बाहर यह धमाका हुआ है। पाकिस्तान के मीडिया के अनुसार वाहन सड़क पर जलता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसबल घटनास्थल पर पहुंच गया।

दरअसल बताया जाता है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुआ धमाका आत्मघाती हमला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर ये अटैक एक कार में हुआ है। ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है। बताया जाता है कि यह ब्लास्ट राजधानी इस्लामाबाद के आई-10/4 सेक्टर में हुआ है। ब्लास्ट क्यों हुआ, किसने किया, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।