अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां अपनी शादी को लेकर विवादों में हैं। इसी बाच उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें भी सामने आई थीं। तमाम कयासों को विराम लगाते हुए अब पहली बार नुसरत जहां ने बेबी बंप के साथ तस्वीरें साझा की हैं।
दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
नुसरत ने व्हाइट कलर का टॉप और ब्लू जींस पहना हुआ है। उन्होंने अपने कंधे पर शॉल लिया है जिससे उन्होंने अपना बेबी बंप कवर किया है।
ट्रोल करने से नहीं चूके यूजर्स
नुसरत की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए जहां उनके फैंस उन्हें अपना ध्यान रखने के लिए कह रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करने से भी नहीं चूके। दरअसल नुसरत और उनके पति निखिल जैन पिछले छह महीने से साथ नहीं हैं। उनकी शादी टूटने के कगार पर है।
शादी को लेकर विवादों में
नुसरत ने पति निखिल जैन पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुलासा किया था कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। तब उन्होंने कहा था कि तुर्की में हुई उनकी शादी देश में अमान्य है, इसलिए तलाक लेने का सवाल ही नहीं उठता। कुछ दिन पहले नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम से निखिल जैन के साथ की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं।
दूसरी ओर निखिल जैन ने बयान जारी कर कहा था कि शादी के कुछ समय बाद ही नुसरत का रुख बदल गया और वह देश में शादी रजिस्टर कराने से हमेशा मना करती रहीं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…