पलामू में ‘निर्भया’ जैसा कांड, पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर 7 टांके; पूरे शरीर पर जख्म कह रहे दरिंदगी की कहानी..

32
rape case

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। पीड़िता की हालत गंभीर है। आरोपियों ने वहशीपन की हदें पार कर दी हैं। पीड़िता का प्राइवेट पार्ट फट गया है। पीड़िता का मेदिनी राय मेडिकल कालेज एंड अस्पताल (एमआरएमसीएच) में उसका इलाज चल रहा है। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान उसका प्राइवेट पार्ट फट गया है। इलाज के दौरान सात टांके लगाए गए हैं।

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के दौरान उसके साथ मारपीट भी की। मारपीट की गवाही उसकी छाती, पीठ और पेट पर जख्म के गहरे निशान दे रहे हैं। दूसरी तरफ इस मामले में पांच आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बता दें कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक किशोरी से गुरुवार की रात सामूहिक दुष्कर्म किया गया। छह युवकों ने दलित किशोरी को उसके घर से अगवा कर खेत में ले गए। इसके बाद दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया।

घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी दिनेश कुमार ठाकुर को पकड़कर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाला कर दिया। पांच आरोपी अब भी फरार हैं। पीड़िता की मां ने छह युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पांच डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज

पीड़िता का एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में इलाज चल रहा है। किशोरी के प्राइवेट पार्ट में जख्म गंभीर है। इलाज के लिए डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। जिसमें डा. आरके रंजन, डा. विजेता सिंह, डा. जयंत घोष, डा. आशीष और एक अन्य शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here