Nikay chunav 2023 : चुनाव से पहले सपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने थामा भाजपा का हाथ..

166

निकाय चुनाव से पहले ही सपा को बड़ा झटका लगा है। आज सोमवार को सपा की फर्रुखाबाद से छह बार विधायक और मंत्री रहे नरेंद्र सिंह यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान उनकी बेटी जिला पंचायत अध्यक्ष मोना यादव और बेटे सचिन यादव अपने समर्थको ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सपा को छोड़ भाजपा में शामिल हुए नरेंद्र सिंह यादव और उनके साथियों को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सदस्यता दिलाई है।

सपा के लिए बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा

आपको बता दें कि, नरेंद्र यादव मुलायम सिंह के ख़ास लोगों में से एक रहे है। लेकिन उनके निधन के बाद बदलती परिस्थितियों के चलते खुद को उपेक्षित महसूस करते हुए , नरेंद्र यादव ने परिवार के सदस्यों और समर्थकों के साथ भाजपा का हाथ थामा। इस तरह से चुनाव के समय में नरेंद्र सिंह यादव का सपा से अलग हो जाना सपा के लिए बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है। वह यदुकुल पुनर्जागरण मिशन से भी जुड़े रहे और शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें मिशन में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी।