नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाले समय में दुनिया के लिए मिसाल बनने जा रहा है। स्टेशन परिसर में 40 मंजिला ट्विन टावर बनेगा। वहीं, विशाल गुंबद इसमें निखार लाएंगी। स्टेशन के पुनर्विकास से जुड़े प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। रिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन (आरएफक्यू) खुलते ही नौ कंपनियां सामने आई हैं। यह कंपनियां अब तकनीकी मूल्यांकन से गुजरेंगी। अगले चरण में रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया जाएगा।
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से पूरे विश्व में मिसाल पेश करेगा। मल्टीमोड ट्रांस्पोर्ट सिस्टम का बेहतर विकास किया जाएगा, ताकि आसानी से यात्रियों का आवागमन हो सके।
यह एनसीआर की पहली योजना है जिसे ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) कांसेप्ट पर पुनर्विकसित किया जाएगा। इसे डिजाइन-बिल्ड फाइनेंस ऑपरेट ट्रांसफर (डीबीएफओटी) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। अगले चार साल में इस योजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण के वाइस-चेयरमैन वेद प्रकाश डुडेजा ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास महत्वाकांक्षी परियोजना है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टेकहोल्डर्स को आकर्षित किया है।
नई दिल्ली स्टे शन परिसर में 40 मंजिला ऊंचा ट्विन टावर का निर्माण किया जाएगा जो दूर से ही इसकी भव्यता को पेश करेंगे। यह दिल्ली के प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र कनॉट प्लेस से काफी नजदीक है लिहाजा स्टेशन विभिन्न नई सुविधाओं से सुसज्जित होगा। गुंबद के आकार की टर्मिनल बिल्डिंग होगी जिसमें दो-आगमन और दो-प्रस्थान होंगे। स्टेशन के दोनों तरफ दो मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) का निर्माण किया जाएगा।
40 मंजिल ऊंचे ट्विन टावर में होटल, कार्यालय और पोडियम होंगे। हाई स्ट्रीट खरीदारी के साथ पैदल यात्रियों के लिए अलग मार्ग शामिल होंगे। परिवहन एकीकरण और विकास के लिए स्टेशन को एक बहु-मॉडल केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया है। पैदल यात्री आवाजाही, साइकिल ट्रैक, ग्रीन ट्रैक और गैर-मोटर चालित वाहन को प्रस्तावित विकास योजना में एकीकृत किया गया है।
स्टेशन का विकास मल्टी-मॉडल परिवहन एकीकरण की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। स्टेशन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो के माध्यम से आईजीआई एयरपोर्ट और दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के माध्यम से दिल्ली एनसीआर के साथ जुड़ा है। स्टेशन के दोनों तरफ डीटीसी बस स्टॉप भी हैं।
स्टेशन का मास्टर प्लान एरिया लगभग 120 हेक्टेयर का है, जिसमें से 88 हेक्टेयर को फेज-1 में शामिल किया गया है। इसमें कमर्शियल जिसमें रेजीडेंसियल साइट्स, कॉलोनी पुनर्विकास, स्टेशन पुनर्विकास और मल्टी फंक्शनल कॉप्लेक्स शामिल हैं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…