68वे नेशनल फिल्म अवार्ड्स का आयोजन आज, आशा पारेख को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड

824
national film awards
national film awards

आज नेशनल फिल्म अवार्ड्स कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि यह आयोजन केंद्र सरकार के सुचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। इस अवार्ड समारोह में इस बार दक्षिण भारत की फिल्मों का बोलबाला रहा है। विनर्स की लिस्ट में 2020 की फिल्मों के भी नाम शामिल हैं क्योंकि कोरोना की वजह से 2 सालों से राष्ट्रीय फिल्म पुरूस्कार का आयोजन नहीं किया गया था।

इन फिल्मी हस्तियों को मिलेगा सम्मान

आशा पारेख- दादा साहब फाल्के पुरस्कार

  1. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – अजय देवगन (तानाजी द अनसंग वॉरियर)
  2. सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – तुलसीदास जूनियर
  3. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – अपर्णा बालमुरली (सूरराई पोटरु के लिए)
  4. सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – बीजू मेनन (एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए)
  5. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – मलयालम निर्देशक सच्चिदानंदन केआर (अय्यप्पनम कोशियुम)
  6. सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम फिल्म के लिए)
  7. स्पेशल मेंशन जूरी अवार्ड- बाल कलाकार वरुण बुद्धदेव
  8. सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य – मध्य प्रदेश
  9. विशेष उल्लेख राज्य – उत्तराखंड और यूपी
  10. सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन पुरस्कार – लॉन्गेस्ट किस
  11. सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – सोरारई पोटरु
  12. सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – तन्हाजी द अनसंग वॉरियर
  13. सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला – नंचम्मा (अयप्पनम कोशियुम के लिए)
  14. सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष – राहुल देशपांडे (मराठी फिल्म आई एएम वसंतराव के लिए)
  15. सर्वश्रेष्ठ गीत – मनोज मुंतशिर (साइना के लिए)