कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी..

130
phone
phone

वृंदावन के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज को एक बार फिर फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। कथा के दौरान धर्म विशेष के बारे में बोलने पर शनिवार की दोपहर धमकी मिली है। महाराष्ट्र पुलिस ने धमकी का संज्ञान लेते हुए कथा पंडाल की सुरक्षा बढ़ा दी है।

दरअसल देवकीनंदन महाराज वर्तमान में नवी मुंबई के खारघर में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। महाराज के शिष्य से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की दोपहर उनके निजी नंबर पर सऊदी अरब से फोन आया। फोन करने वाले ने पहले उन्हें अपशब्द कहे। विरोध करने पर बम से उड़ाने और चौक पर जिंदा जलाने की धमकी दी। डेढ़ मिनट की कॉल का वीडियो भी बना गया है। मामले की जानकारी ट्विटर के माध्यम से स्थानीय पुलिस और पीएमओ, गृह मंत्रालय, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को शेयर की गई। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने धमकी मिलने के मामले में एनसीआर दर्ज कर पंडाल की सुरक्षा बढ़ा दी है। आपको बता दें, हिंदुत्व पर प्रमुखता से बोलने पर पहले भी ऐसे कई धमकी भरे कॉल-मैसेज संस्था के नंबरों पर आ चुके हैं।