अजय देवगन की ‘भोला’ का मोशन पोस्टर रिलीज – मार्च 2023 में रिलीज होगी फिल्म

545
Bhola
BHOLA

।’दृश्यम 2′ की सफलता को देखने के बाद अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म ‘भोला’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। अभिनेता ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए मोशन पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें अजय देवगन का इंटेंस लुक नजर आ रहा है।

अजय देवगन और तब्बू की Bhola सिनेमाघरों में 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। उन्होंने फिल्म के नए मोशन पोस्टर के जरिए ये गुडन्यूज फैन्स को दी है। इस मोशन पोस्ट में स्क्रीन पर लिखा होता है- एक चट्टान, सौ शैतान।

इस मोशन पोस्टर में एक्टर के कई सारे रूप दिखाई देते हैं। साथ ही इसमें ये भी खुलासा किया जा रहा है कि ये मूवी 3डी में रिलीज की जाएगी। इस कलयुग में आ रह है भोला। 30 मार्च 2023। इस पोस्टर ने आते ही तहलका मचा दिया। फैन्स ने एक्टर को बधाई देनी शुरू कर दी।