मैक्सिको सिटी में सोमवार रात मेट्रो के पुल का एक खंभा ढह जाने से मलबे में दबकर 23 लोगों की मौत हो गई और करीब 70 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। घटनास्थल पर एक क्रेन की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है ताकि आपात एवं बचावकर्मी वहां जाकर फंसे हुए लोगों का पता लगा सकें। मैक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शिनबौम ने कहा कि 49 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनमें से सात की हालत गंभीर है, उनकी सर्जरी हो रही है।
शिनबौम ने कहा कि घटनास्थल से एक मोटरचालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जो सड़क के किनारे नीचे फंसा हुआ था। कई बचावकर्मी मलबे के नीचे तलाश कर रहे हैं। शिनबौम ने बताया कि दुर्भाग्य से मरने वालों में बच्चे भी हैं।
मेयर ने बताया कि पुल का खंभा गिरने से यह दुर्घटना हुई। खंभा ढहने से पुल का एक हिस्सा सड़क पर गिर गया, जिससे मलबे में कई कारें दब गयीं। उन्होंने आशंका जतायी कि कुछ लोग मेट्रो मार्ग के अंदर भी फंसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें नहीं मालूम वे जिंदा भी हैं या नहीं।’’
दुर्घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो इबरार्ड ने ट्वीट किया, बहुत दर्दनाक घटना हुई है।
घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें ट्रेन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त दिख रहा है और बचावकर्मी मलबे से लोगों को निकालते नजर आ रहे हैं। मेट्रो लाइन-12 पर यह हादसा हुआ। इस लाइन के निर्माण में कई तरह की अनियमितता बरते जाने के आरोप लगे थे।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…