फिल्म ‘हर हर महादेव’ के खिलाफ भड़का मराठा संगठन – इतिहास से छेड़छाड़ करने के आरोप में बंद कराई गई स्क्रीनिंग

269
HAR HAR MAHADEV

मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा हैं । इतिहास से छेड़छाड़ करने के आरोप में बीते दिन महाराष्ट्र के पुणे और ठाणे में कुछ संगठन के लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने ‘हर हर महादेव’ की आलोचना की और सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन होने से राेक दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुणे शहर में यह प्रदर्शन मराठा संगठन के सदस्यों और ठाणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता व पूर्व मंत्री जितेंद्र अव्हाड के नेतृत्व में किया गया था।

शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी छत्रपति ने मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ और आगामी फिल्म ‘वेदत मराठे वीर दौडले सात’ की आलोचना की है। संभाजी ब्रिगेड के नेता संतोष शिंदे ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘हर हर महादेव’ में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। इसलिए ‘संभाजी ब्रिगेड’ के सदस्यों ने पुणे के एक सिनेमाघर में ‘हर हर महादेव’ की स्क्रीनिंग रोक दी है। इतना ही नहीं हमने सिनेमाघर के मालिक को चेतावनी भी दी है। वहीं, आगामी फिल्म ‘वेदत मराठे वीर दौडले सात’ में ‘मावले’ (छत्रपति शिवाजी महाराज के सैनिक) का भयावह चित्रण दिखाया गया है।