बीते मंगलवार की रात पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया। बताया जा रहा वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। पंजाब के पूर्व निधन पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुःख व्यक्त किया। सीएम योगी ने अपने शोक संदेश में कहा कि, ”श्री प्रकाश सिंह बादल एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने समाज के गरीब, कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। पंजाब के मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार के मंत्री के रूप में श्री बादल की सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।”
बादल के निधन पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने भी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने के ट्वीट के जरिये शोक संदेश देते हुए कहा कि, ”देश के वरिष्ठ राजनेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।”
इसके अलावा बहुजन पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, ”काफी लम्बा सम्मानित राजनीतिक सफर तय करने वाले शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी के आज निधन हो जाने की ख़बर अति-दुःखद। उनके परिवार व समस्त अनुयाइयों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।”
आपको बता दें कि , बीते मंगलवार की रात तकरीबन आठ बजे 95 वर्षीय पंजाब के पांच बार सीएम रहे, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया। बादल को सांस लेने में दिक्क्त होने पर बीते हफ्ते में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। इसके बाद शुक्रवार को बादल को फिर से सांस लेने में दिक्क्त हुई जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उन्हें अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…