UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11आईपीएस अफसरों के हुए तबादले..

161
uttar pradesh police
uttar pradesh police

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यूपी में 11 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। तबादला सूची के मुताबिक, अजय पाल जौनपुर के एसपी बनाए गए हैं। अजय साहनी सहारनपुर रेंज के DIG बने। डीजीपी मुख्यालय ने स्थानांतरण सूची जारी कर दी है।

आईपीएस अधिकारियों के तबादले

दरअसल अनंत देव पुलिस उपमहानिरीक्षक मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज बनाए गए। अजय साहनी पुलिस अधीक्षक जौनपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर बनाए गए। शिवहरी मीना पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक साइबरक्राइम बनाए गए। रोहन प्रमोद बोत्रे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन बनाए गए. दिनेश त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक डायल 112 बनाए गए।