Mainpuri By Election 2022: नामांकन दाखिल करने के बाद अखिलेश यादव बोले – डिंपल की होगी अब तक की सबसे बड़ी जीत

174

लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। बेहद सादगीपूर्ण तरीके से नामांकन के लिए कलक्ट्रेट पहुंचीं डिंपल यादव के साथ उनके पति सपा मुखिया अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी थे। नामांकन के बाद डिंपल यादव ने जनता से आशीर्वाद मिलने का भरोसा जताया, वहीं अखिलेश यादव ने एतिहासिक जीत का दावा किया।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। इस सीट को मुलायम सिंह यादव की परंपरागत सीट माना जाता है। सपा ने यहां डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। सोमवार को सैफई में सपा मुखिया अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने नेताजी के समाधि स्थल पर जाकर उनको नमन किया। उसके बाद अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंच गए। डिंपल यादव करीब पौने दो बजे कलक्ट्रेट पहुंची।