महाराष्ट्र में अब ‘Hello’ की जगह अब बोला जायेगा ‘Vande Mantaram’, सरकारी अधिकारियों के लिए आदेश जारी

460
Eknath Shinde

महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को एक सरकारी संकल्प Government Resolution (GR) जारी किया, जिसमें सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए नागरिकों या सरकारी अधिकारियों से कॉल प्राप्त करते समय ‘हैलो’ के बजाय ‘वंदे मातरम’ का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया गया। यह संकल्प आज से प्रभावी हो गया है।

परिपत्र महाराष्ट्र के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी किया गया है और यह सरकारी, अर्ध-सरकारी, स्थानीय नागरिक निकायों, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों, कॉलेजों और अन्य प्रतिष्ठानों पर लागू होता है।