मौसम विभाग ने 16 से 19 जनवरी तक प्रदेश भर में घने कोहरे व शीतलहर के आसार को देखते हुए सभी जिलों के लिए यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर मौसम के बदलने का अनुमान लगाया गया है। शनिवार रात से ही लखनऊ समेत कई जिलों में शीतलहर शुरू हो गई। जिसके चलते पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में 3 से 8 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी।
4 से 6 डिग्री गिरेगा पारा:-
कल यानी सोमवार को UP के 36 जिलों में कोहरे का अलर्ट है। शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। इस दौरान पारा 5 डिग्री तक गिर सकता है। रायबरेली, लखनऊ, अमेठी, बाराबंकी, गोंडा, अंबेडकरनगर, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, फरुर्खाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, हमीरपुर, महोबा, बांदा, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज समेत और भी कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पर्वतीय राज्यों से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश में आगामी दो-तीन दिनों के दौरान 4 से 6 डिग्री तापमान में गिरावट संभव है। 16 से 19 जनवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनेगी।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…