लखनऊ के आरएमएल अस्पताल में थे भर्ती, मछलीशहर के पूर्व सपा सांसद सीएन सिंह का निधन।

328

जौनपुर जिले के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सपा सांसद चंद्रनाथ सिंह उर्फ सीएन सिंह(65) का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र भदेसरा पृथ्वीगंज के निवासी सीएन सिंह ने वर्ष 1999 में जीत दर्ज कर पहली बार मछलीशहर सीट पर समाजवादी परचम लहराया था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के दिग्गज और रामजन्मभूमि आंदोलन के नेता रामविलास वेदांती को शिकस्त दी थी।

तब प्रतापगढ़ का पट्टी और वीरापुर विधानसभा क्षेत्र मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में ही शामिल था। सपा मुखिया मुलायम सिंह के करीबियों में गिने जाने वाले सीएन सिंह प्रतापगढ़ सदर सीट से 1996 में विधायक भी रहे। पूर्व सांसद अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।