उत्तर प्रदेश में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बे मौसम बारिश के बाद अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। जिसके कारण गर्मी का असर अब बढ़ने लगा है। हालांकि रविवार को राज्य के सभी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम शुष्क ही रहेगा, अगले हफ्ते तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आने वाला है, हालांकि अब धीरे-धीरे बढ़ते पारे के साथ गर्मी लोगों को परेशान करना शुरू करेगी।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार से राज्य में मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है। इस दौरान देश के ज्यादातर उत्तर पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्से में धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि हो सकती है और 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…