लखनऊ : जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर युवती से छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस..

105

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में स्कार्पियो सवार 2 युवकों ने जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर बैठी युवती से छेड़छाड़ की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी स्कार्पियो को सीज कर दिया है। एडीसीपी पूर्वी सै.अली अब्बास के मुताबिक, गोमती नगर विस्तार स्थित सुलभ आवास में रहने वाले एक युवक ने बुधवार रात गोमती नगर में दो स्कार्पियो सवार युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

दो लड़कों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया

दरअसल युवक के मुताबिक उसकी महिला मित्र दिल्ली से लखनऊ होली मनाने आयी थी। होली के दिन बुधवार को वह महिला मित्र के साथ कार से जा रहा था, तभी रास्ते में स्कार्पियो सवार दो लड़कों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया फिर छेड़छाड़ करने लगे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कार्पियो पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसके बाद सीसी फुटेज से पड़ताल की गई तो गाड़ी की लोकेशन का पता चल गया। इसके बाद पुलिस ने इंदिरा नगर निवासी अतिवीर जैन और वीरू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। अतिवीर ने बताया कि गाड़ी उसके दोस्त की है। उसने यह नम्बर प्लेट लगवायी है। दोनों के बयान के आधार पर ही पुलिस उसके दोस्त का पता लगा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here