लखनऊ में हर 6 घंटे में कोरोना से हो रही 1 मौत, सितंबर में सर्वाधिक 342 मरीजों की मौत

कोरोना वायरस राजधानीवासियों पर किस कदर कहर बरपा रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां हर छह घंटे में कम से कम एक मरीज की मौत हो रही है। यह बात हम नहीं कह रहे, बल्कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े ही कह रहे हैं। एक अप्रैल से लेकर 17 नवंबर तक 230 दिनों में कुल 941 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस लिहाज से हर दिन चार से भी अधिक मरीजों की मौत हो रही है और हर छह घंटे में एक मरीज की कोरोना जान ले रहा है।

लॉकडाउन वन में पूरी तरह से घर से बाहर निकलने पर पाबंदी थी। लिहाजा इस दौरान लोग भी कम संक्रमित हुए और पूरे अप्रैल माह में सिर्फ दो मरीजों की कोरोनावायरस से मौत हुई। बंदिश का यह सिलसिला मई में भी जारी रहा और इसीलिए सिर्फ तीन मरीजों की कोरोना से जान गई। जून से अनलॉक होना शुरू हुआ तो मौतों का आंकड़ा भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा। जून महीने में करीब 15 लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गवां दी। जुलाई से संक्रमण ने और भी तेज रफ्तार पकड़ना शुरू किया। लिहाजा संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही साथ करीब 76 लोगों की मौत हो गई।

इसके चलते तत्कालीन सीएमओ डॉ नरेंद्र अग्रवाल को अपनी कुर्सी तक गंवानी पड़ी। इसके बाद में नए सीएमओ डॉक्टर आरपी सिंह ने मोर्चा संभाला, लेकिन वह और भी ज्यादा बुरी तरह विफल हो गए। ट्रेसिंग व मरीजों के इलाज में लापरवाही से अगस्त में संक्रमण ने इतनी तेज रफ्तार पकड़ी कि एक दिन में ही 800 से 1000 नए कोरोना संक्रमित मिलने लगे। यह सिलसिला सितंबर तक जारी रहा। जिसके चलते अगस्त में 265 व सितंबर में सर्वाधिक 342 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना नियंत्रण में विफलता के चलते सीएम डॉ आरपी सिंह को भी शासन ने हटा दिया।

फिर नए सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर की तैनाती हुई। इसके बाद अक्टूबर से कोरोना संक्रमण काफी हद तक थमने लगा। मौतों में भी काफी कमी आई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अक्टूबर में कुल 175 मरीजों की वायरस ने जान ली। वहीं 17 नवंबर तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है।

जुलाई से अब तक कोरोनावायरस से हुई मौतों पर एक नजर:

माह             मौत         कुल मौत

अप्रैल            02          02

मई               03          05

जून              15           20

जुलाई          76            96

अगस्त         265          361

सितंबर        342          703

अक्टूबर       175          878

नवंबर(17 तक)63        941  

Khushi Sonker

Khushi Sonker covers National, International, and Corona News Sections. She believes that writing a news article is a different form of writing because news articles present information in a specific way. Hence, she tries to convey all the relevant information in a limited word count and give the facts to the audience concisely.

Recent Posts

लखनऊ की इति राज बनीं मिसेज इंडिया यूनिवर्सल की फर्स्ट रनर अप..

लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…

12 months ago

एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का रिलीज हुआ जबरदस्त Teaser..

2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…

12 months ago

2% इंट्रेस्ट लोन का जाल, चीन के चक्कर में पड़कर कहीं बांग्लादेश भी न बन जाए श्रीलंका..

1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…

12 months ago

कैलिफोर्निया में राहुल गांधी, बीजेपी ने कहा, ‘पीएम मोदी बॉस हैं’ यह बात कांग्रेस नेता नहीं पचा सकते..

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…

12 months ago

‘रवींद्र जडेजा BJP कार्यकर्ता, उनकी बदौलत CSK ने जीती IPL ट्रॉफी’, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई का बयान..

तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…

12 months ago