लखनऊ: पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, राजभवन के रास्ते में तोड़ी बैरिकेडिंग, गिरफ्तार..

90

राजधानी में कांग्रेस आज बड़ा प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय से राजभवन घेरने जा रहे कांग्रेस नेताओं की पुलिस से जोरदार झड़प हुई है। कोंग्रेसियों को रोकने के लिए मौके पर भारी फोर्स मौजूद है। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के रास्ते पर लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस से कार्यकर्ताओं की तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यालय पर जमा हुए थे जहां से उन्होंने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजभवन घेराव को कूच किया था।

आम जनता महंगाई की मार से बेहाल

बताते चलें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि यूपी सरकार जनता से जुड़े सभी मुद्दों पर उदासीन रवैया अपनाये हुए है। आम जनता महंगाई की मार से बेहाल है, प्रदेश का युवा बेरोजगारी के चलते दर-दर भटकने को मजबूर, प्रदेश किसान फसल की कीमत न मिलने से आत्महत्या को मजबूर है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस जनता से जुड़े सभी मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने को तैयार है। 13 मार्च को राजभवन का घेराव कर सरकार को चेताने का काम किया जाएगा। इस वक़्त भी हजारों कार्यकर्ता राजभवन के रास्ते पर मौजूद हैं। जबकि झड़प के बाद कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here