लखनऊ: गोमतीनगर में डीजे बजाने से मना करने पर फूंकी कार, FIR दर्ज

137
डीजे
डीजे

लखनऊ में गोमतीनगर के विशालखंड में डीजे बजाने से मना करने पर कुछ अराजकतत्वों ने मेजर की कार में आग लगा दी। मेजर की तहरीर पर गोमतीनगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि विशालखंड निवासी मेजर अभिजीत सिंह के घर के करीब मिलानो कैफे है। रविवार रात कैफे में एक बर्थडे पार्टी थी। देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने पर उन्होंने कैफे संचालक से डीजे बंद कराने के लिए कहा। डीजे बंद न होने पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस कर्मियों के कहने पर कैफे संचालकों ने डीजे बंद कर दिया। मेजर का आरोप है कि पुलिस के वापस लौटते ही रात करीब 3 बजे कैफे के लोगों ने ही कार में आग लगा दी।

आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश:-
एडीसीपी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि मेजर की तहरीर पर कैफे संचालक समेत संदिग्ध युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार का शीशा तोड़कर आग लगाने वाले युवकों की तलाश की जा रही है।