Lucknow : UP में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों के हुए तबादले…

71

आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों के पद में बड़ा बदलाव किया है। शासन ने शनिवार देर रात 8 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया हैं। आईजी रेंज अलीगढ़ से दीपक कुमार को आईजी रेंज आगरा में तैनात किया गया है। जबकि लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ज्वाइंट सीपी पीयूष मोर्डिया को ADG जोन लखनऊ में तैनात किया गया है।

डीआईजी अमरेंद्र कुमार को देवीपाटन भेजा गया

देवीपाटन रेंज के डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में जेसीपी बनाया गया है। इसी तरह अयोध्या रेंज के डीआईजी अमरेंद्र कुमार को देवीपाटन भेजा गया है। आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार को अयोध्या रेंज की जिम्मेदारी दी गयी है। आइजी आगरा रेंज नचिकेता झा को आइजी मेरठ रेंज बनाया गया है। वहीँ DIG एसएसआइटी, मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here