मनोरंजन

महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य में लगाए गए लॉकडाउन के फैसले पर कंगना का तंज कहा – ‘चांगु मंगू गिरोह…’

फिल्मों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मामलों पर खुलकर बोलने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी रखती रहती हैं। कंगना रनोट महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर अक्सर बयानबाजी करती रहती हैं। एक बार फिर से अभिनेत्री महाराष्ट्र सरकार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना रनोट ने कोरोना वायरस से बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य में लगाए गए लॉकडाउन के फैसले पर कटाक्ष किया है। अभिनेत्री ने यह कटाक्ष सोशल मीडिया पर किया है। कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह इसके जरिए कई मामलों पर अपनी खुलकर राय भी देती रहती हैं। साथ ही अपने आलोचकों को करारा जवाब भी देती हैं।

दरअसल सोमवार को महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों ने कहा कि राज्य एक बार फिर से लॉकडाउन के करीब आ गया है। अधिकारियों के इस कयास पर कंगना रनोट ने महाराष्ट्र सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘क्या कोई मुझे बता सकता है कि क्या महाराष्ट्र में लॉकडाउन है? सेमी लॉकडाउन? या नकली लॉकडाउन? यहां क्या हो रहा है? कोई भी निर्णायक निर्णय लेना चाहता है। चांगु मंगू गिरोह अस्तित्व के संकट से लड़ रहा है या नहीं, जबकि हर पल तलवार की तरह लटक रहा है।’

सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कंगना रनोट अक्सर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधती रहती हैं। बीते दिनों भी उन्होंने राज्य सरकार के लॉकडाउन लगाने के फैसले पर सवाल खड़े किए थे। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया। राज्य सरकार ने एहतियाती उपाय करते हुए आंशिक लॉकडाउन का आदेश दिया है, जिसके तहत सार्वजनिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गयी है। लॉकडाउन से सबसे अधिक सिनेमाघर प्रभावित होंगे।

कंगना रनोट ने महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। कंगना ने ट्विटर पर लिखा, ‘इस मीटिंग के ठीक बाद, उन्होंने पूरे महीने के लिए सिनेमाघर बंद कर दिये। शर्म की बात है। दुनिया के बेस्ट सीएम वायरस के प्रसार की चेन तोड़ने के लिए एक हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन क्यों नहीं करते? इस आंशिक लॉकडाउन से वायरस नहीं रुकने वाला, सिर्फ बिजनेस बंद होगा।’

Ekta Singh

Ekta Singh covers Political, Entertainment and Sports News. She believes that it is a writer’s responsibility to make sure that the readers get valuable news and hence it is imperative that the words should be written in a manner that it should be easily understood by all.

Recent Posts

लखनऊ की इति राज बनीं मिसेज इंडिया यूनिवर्सल की फर्स्ट रनर अप..

लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…

12 months ago

एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का रिलीज हुआ जबरदस्त Teaser..

2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…

12 months ago

2% इंट्रेस्ट लोन का जाल, चीन के चक्कर में पड़कर कहीं बांग्लादेश भी न बन जाए श्रीलंका..

1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…

12 months ago

कैलिफोर्निया में राहुल गांधी, बीजेपी ने कहा, ‘पीएम मोदी बॉस हैं’ यह बात कांग्रेस नेता नहीं पचा सकते..

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…

12 months ago

‘रवींद्र जडेजा BJP कार्यकर्ता, उनकी बदौलत CSK ने जीती IPL ट्रॉफी’, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई का बयान..

तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…

12 months ago