पुणे में भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम फिर से टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। ऋषभ पंत और केएल राहुल फिलहाल क्रीज पर हैं, इससे पहले शिखर धवन और रोहित शर्मा ने मिलकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। टीम इंडिया का स्कोर एक वक्त 14 ओवर में 100 रन था, जो जल्द ही 18 ओवर में 121/3 हो गया। रोहित शर्मा (38), शिखर धवन (67) और विराट कोहली (7) को आउट कर स्पिनर्स ने मैच में इंग्लैंड की वापसी करवाई।
ALL LIVE UPDATES:
3:06 PM: 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 137 रन पर तीन विकेट है। ऋषभ पंत 16 और केएल राहुल 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2:54 PM: 18 ओवर की चौथी गेंद पर कोहली 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मोईन अली ने उन्हें बोल्ड किया। टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट पर 121 रन है।
2:48 PM: 17 ओवर की चौथी गेंद पर शिखर धवन 67 बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट पर 117 रन है।
2:40 PM: 15 ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा 37 रन बनाकर आउट हो गए हैं। आदिश राशिद की गेंद पर राहुल बोल्ड हुए।
2:30 PM: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92/0, शिखर धवन 53 और रोहित शर्मा 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2:15 PM: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 65/0, शिखर धवन 38 और रोहित शर्मा 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
02:05 PM: 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/0, शिखर धवन 29 और रोहित शर्मा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। धवन ने टोप्ले के इस ओवर में चार शानदार चौके लगाते हुए 17 रन बटोरे।
02:01 PM: 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 36/0, रोहित शर्मा 17 और शिखर धवन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्क वुड ने अपना पहला ओवर मेडन फेंका।
01:51 PM: 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 31/0, रोहित शर्मा 17 और शिखर धवन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित और धवन ने सैम करन के इस ओवर में तीन चौके समेत 15 रन बटोरे।
01:46 PM: 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 16/0, रोहित शर्मा 8 और शिखर धवन 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित और धवन अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और खराब गेंदों को सही नसीहत दे रहे हैं।
01:38 PM: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 10/0, रोहित शर्मा 7 और शिखर धवन 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। टोप्ले ने अपने पहले ओवर में 5 रन दिए।
01:30 PM: भारत की पारी शुरू। रोहित शर्मा और शिखर धवन टीम की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए मैदान पर उतरे हैं। इंग्लैंड की तरफ से पहला ओवर सैम करन फेंक रहे हैं।