देश में कोरोना वाययरस की दूसरी लहर का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। तमाम उपायों के बावजूद कोरोना वायरस के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के मामले चार लाख को भी पार कर गए। इस दिन देश में कुल 4.13 लाख मामले सामने आए।
पिछले बार के सर्वोच्च आंकड़े से ये 10 हजार अधिक है। इसी के साथ बुधवार को अब तक की सबसे अधिक 3980 मौतें हुई हैं।
बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के कुल 4,12,784 मामले सामने आए। ये अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। दूसरी बार संक्रमण के मामले चार लाख से ऊपर गए हैं। इससे पहले 30 अप्रैल को 4,02,351 मामले सामने आए थे।
महाराष्ट्र के बाद अब कर्नाटक में सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को कर्नाटक में करीब 50 हजार मामले सामने आए जिनमें से अकेले बंगलूरू में ही 25 हजार के करीब केस सामने आए।
बुधवार को महाराष्ट्र में 920, यूपी में 357. कर्नाटक में 346, पंजाब में 186, हरियाणा में 181, तमिलनाडु में 167 मौतें हुईं।
महाराष्ट्र में 57 से अधिक मामले
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार जारी है। सूबे में संक्रमण के मामले और कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़े थमते नजर नहीं आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 57,640 मामले सामने आए हैं और 920 लोगों की जान चली गई। वहीं राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,879 मामले सामने आए और 77 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,686 लोग स्वस्थ भी हुए।
कर्नाटक में 50 हजार से अधिक मामले
वहीं कर्नाटक में बुधवार को पहली बार कोरोना संक्रमण के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। राजधानी बंगलूरू में ही 23 हजार से ज्यादा मरीज दर्ज किए गए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50,112 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा इसी अवधि में 26,841 मरीज ठीक हुए हैं और 346 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब कोरोना कुल मामलों की संख्या 17 लाख 41 हजार 46 हो गई है। इनमें से चार लाख 87 हजार 288 सक्रिय मामले हैं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…