बीते 24 घंटे में सामने आए 43,082 कोरोना के नए मामलें, भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 93 लाख के पार

275
India Corona Cases update today

कोरोना वायरस के मामले देश और दुनिया में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत में दैनिक मामलों में थोड़ी सी गिरावट आई है। शुक्रवार को गुरुवार की तुलना में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को जहां 44,489 नए मामले सामने आए थे। वहीं शुक्रवार को 43,082 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 492 लोगों की मौत हो गई है।

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93 लाख को पार कर गई है। वहीं दूसरी ओर दुनियाा की बात करें तो गुरुवार को संक्रमितों की संख्या छह करोड़ को पार कर गई। दुनिया में कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 14 लाख से अधिक हो चुकी है।