हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए समय काफी ख़राब चल रहा है। इस साल रिलीज हुई चंद ही फिल्में हैं जो सिनेमाघरों में धमाल मचा पाई हैं, वहीं बड़े बजट की फिल्में फ्लॉप हुई हैं। इस लिस्ट में शाहिद कपूर की जर्सी, अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज, रणबीर कपूर की शेरशाह, टाइगर श्रॉफ की हीरोपंति 2, अजय देवगन की रनवे 34, कंगना रनौत की धाकड़ और आयुष्मान खुराना की अनेक जैसी फिल्में शामिल हैं।
11 अगस्त को रिलीज हुई सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का भी बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल है। रिलीज के छह दिन में यह फिल्में 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई हैं।
दर्शक ना मिलने की वजह से फिल्म एक्जीबिटर्स ने परेशान होकर एक बड़ा फैसला किया हैं। उन्होंने लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन के सुबह के शोज रद्द करने का फैसला लिया हैं। दोनों फिल्मों के 30 परसेंट शोज कैंसिल कर दिए गए हैं।लाल सिंह चड्ढा तो आमिर की दूसरी सबसे बड़ी फ्लॉप बन गई है। वहीं रक्षा बंधन के फेल होने के बाद अक्षय कुमार के भी भविष्य पर संकट आ गया है।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…