पूजा पंडाल के लेजर लाइट शो को बंद कर दिया गया है। तीन अलग-अलग पायलटों ने इस संबंध में कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से शिकायत की थी।
उनका कहना था कि उन्हें लेजर लाइट के कारण विमान उतारने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एटीसी ने इस संबंध में कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी को जानकारी दी थी। इसके बाद लेजर लाइट शो को बंद कर दिया गया है। कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुर्गा पूजा पंडाल से काफी करीब है।
दक्षिणी दमदम के श्रीभूमि में विशाल दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया गया था। पंडाल को और भी आकर्षक बनाने के लिए लेजर शो चलाया जा रहा था। यह पंडाल 145 फुट ऊंचा है। इसे छह हजार एक्रेलिक शीट की मदद से तैयार किया गया है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की डिजाइन में तैयार पंडाल को इस तरह की रोशनी से सजाया गया है कि हर कोई उसे देखने को बेताब दिख रहा है। करीब 250 से ज्यादा श्रमिकों ने साढ़े तीन महीने दिन रात मशक्कत के बाद इसे तैयार किया गया था।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…