केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का अरविन्द केजरीवाल पर विवादित बयान कहा – पता नहीं वह क्यों हिंदू-हिंदुत्व से नफरत करते हैं

209
CENTRAL MINISTER

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी पर बयान दिया है। रिजिजू ने शनिवार को कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनका गैंग हिंदू और हिंदुत्व से इतनी नफरत क्यों करता है।

कानून मंत्री का बयान दिल्ली के सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के उस वीडियो के बाद आया है, जिसमें उन्हें हजारों लोगों को बौद्ध धर्म में शामिल कराते दिखाया गया था। आरोप है कि इस कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं की निंदा भी की थी। इसे लेकर भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को घेर रही है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच रिजिजू ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, “मैं राहुल गांधी का समझ सकता हूं। लेकिन अरविंद केजरीवाल भी। हर भारतीय को सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र अपनाना चाहिए।”