Khel Ratna Award 2021: गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड’ से किया गया सम्मानित- 35 को मिला अर्जुन अवॉर्ड

खेल जगत में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कोच को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 35 को अर्जुन, 10 को द्रोणाचार्य और पांच को ध्यानचंद अवॉर्ड दिया गया। हालांकि, खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर इस समारोह में शामिल नहीं हुए। उनकी मां का देहांत होने के कारण वो वापस घर लौट गए थे। उन्होंने 2020 पैरालंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए एकमात्र गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स) समेत 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों को ये पुरस्कार देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया। नीरज चोपड़ा के अलावा यह पुरस्कार रवि कुमार दहिया (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा ऐथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हॉकी) को दिए गए।

खेल रत्न पुरस्कार पाने में भारतीय महिला वनडे व टेस्ट टीम की कप्तान मिताली राज भी रहीं तो वहीं टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भी इसमें शामिल रहे। भारतीय पुरुष हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का नाम इस लिस्ट में बाद में जोड़ा गया था। टोक्यो ओलिंपिक में कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि दाहिया को भी खेल रत्न मिला। देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले नीरज चोपड़ा को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। नीरज चोपड़ा सात अगस्त को टोक्यों ओलिंपिक खेलों में 87.58 मीटर के जैवलिन थ्रो साथ ऐथलेटिक्स में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। इस दौरान कई खिलाड़ियों वो कोच को अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिए गए।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी

नीरज चोपड़ा (ऐथलेटिक्स), रवि कुमार दहिया (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा ऐथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हाकी), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट)।

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी

शिखर धवन (क्रिकेट), अरपिंदर सिंह (ऐथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), सीए भवानी देवी (तलवारबाजी), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हाकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पूनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हाकी), हरमनप्रीत सिंह (हाकी), रूपिंदर पाल सिंह (हाकी), सुरेंद्र कुमार (हाकी), अमित रोहिदास (हाकी)), बीरेंद्र लाकड़ा (हाकी), सुमित (हाकी), नीलकांत शर्मा (हाकी), हार्दिक सिंह (हाकी), विवेक सागर प्रसाद (हाकी), गुरजंत सिंह (हाकी), मनदीप सिंह (हाकी), शमशेर सिंह (हाकी), ललित कुमार उपाध्याय (हाकी), वरुण कुमार (हाकी), सिमरनजीत सिंह (हाकी), योगेश कथूनिया (पैरा ऐथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी) और शरद कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस)।

सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप: साक्षी मलिक हारीं (फोटो ट्विटर पेज)
सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप: साक्षी मलिक हारीं, संगीता व सत्यव्रत ने जीता सोना
यह भी पढ़ें
नियमित श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार

राधाकृष्णन नायर, संध्या गुरुंग, प्रीतम सिवाच, जय प्रकाश नौटियाल और सुब्रमण्यम रमन।

लाइफ-टाइम श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार

टी. पी. औसेफ, सरकार तलवार, सरपाल सिंह, आशान कुमार और तपन कुमार पाणिग्रही।

लाइफटाइम अचीवमेंट (ध्यानचंद पुरस्कार)

लेख केसी, अभिजीत कुंटे, दविंदर सिंह गरचा, विकास कुमार और सज्जन सिंह।

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी

पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़)।

Ekta Singh

Ekta Singh covers Political, Entertainment and Sports News. She believes that it is a writer’s responsibility to make sure that the readers get valuable news and hence it is imperative that the words should be written in a manner that it should be easily understood by all.

Recent Posts

लखनऊ की इति राज बनीं मिसेज इंडिया यूनिवर्सल की फर्स्ट रनर अप..

लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…

12 months ago

एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का रिलीज हुआ जबरदस्त Teaser..

2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…

12 months ago

2% इंट्रेस्ट लोन का जाल, चीन के चक्कर में पड़कर कहीं बांग्लादेश भी न बन जाए श्रीलंका..

1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…

12 months ago

कैलिफोर्निया में राहुल गांधी, बीजेपी ने कहा, ‘पीएम मोदी बॉस हैं’ यह बात कांग्रेस नेता नहीं पचा सकते..

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…

12 months ago

‘रवींद्र जडेजा BJP कार्यकर्ता, उनकी बदौलत CSK ने जीती IPL ट्रॉफी’, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई का बयान..

तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…

12 months ago