कासगंज: गंगा स्नान को जा रहे यात्रियों से भरी बस पलटी, डेढ़ दर्जन घायल..

76
road accident

कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में से डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर घायल महिला को आगरा रेफर किया गया है। बस सवार सभी यात्री जिला फिरोजाबाद के निवासी थे। यात्री नरौरा गंगा घाट स्नान को जा रहे थे।

स्नानार्थियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई

दरअसल सुबह लगभग साढ़े चार बजे थाना क्षेत्र ढोलना में वाहिदपुर के निकट स्नानार्थियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही चीत्कार मच गई। आवाज सुन आस पास के गांव के ग्रमीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी तथा घायलों की मदद में जुट गए। सूचना मिलते ही थाना ढोलना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी पर सीओ अजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल से गंभीर रुप से घायल महिला शुशीला पत्नी महेंद्र निवासी नगला मछुआ जिला फिरोजाबाद को अलीगढ़ रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here