Kartik Purnima Ganga Snan: कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब – श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी

194
Haridwar

कार्तिक माह का आज आखिरी दिन है और आज ही कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान, लक्ष्मी-नारायण पूजन की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान कर देव दिवाली भी मनाई जाती है, जिसे काफी शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर आज चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। इस दिन कुछ खास उपाए किए जाएं तो घर के आर्थिक हालात अच्छे बने रहते हैं। आइए जानते हैं पूर्णिमा का स्नान कब होगा और चंद्र ग्रहण कब लगेगा।

कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास में पड़ने वाले स्नान पर्व को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन देवता धरती पर स्नान के लिए आते हैं।