इस बार भी जेईई एडवांस में बैठने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। एडवांस सफल छात्र इस बार अगर बोर्ड में 75 प्रतिशत मार्क्स या टॉप 20 पर्सेंटाइल में शामिल नहीं भी हैं तो भी उनका नामांकन इस बार 2022-23 सत्र में आईआईटी में हो जायेगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए शुक्रवार को जेईई परीक्षा पात्रता में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक की अर्हता से छूट देने की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के आदेश के बाद जेईई एडवांस की तिथि की घोषणा के वक्त यह छूट देने का ऐलान कर दिया गया। जेईई एडवांस तीन जुलाई को आयोजित होगा।
पिछले वर्ष भी दी गई थी छूट : पहले उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में न्यूनतम 75 प्रतिशत स्कोर करने की आवश्यकता होती थी। वैसे पिछले वर्ष 2020 और 2021 में भी ज्वाइंट इंप्लीमेंटेशन कमिटी (जेआईसी) ने कोविड-19 के कारण 75 प्रतिशत मार्क्स से छूट दे दी गई है। इसलिए इस बार भी एडवांस सफल छात्रों को 12वीं क्लास में मार्क्स के कुछ नियमों को आईआईटी नामांकन से हटा दिया है। इस बार आईआईटी में नामांकन के लिए केवल 12वीं पास होना ही काफी होगा। जेईई एडवांस सफल छात्रों को 12वीं क्लास में कम-से-कम 75 प्रतिशत मार्क्स या बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल में शामिल होना होता था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अब जल्द ही जेईई मेन की तिथि जारी कर देगा। jeemain. nta. nic. in पर नई तिथि जारी की जायेगी।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…