बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म रूही का पहला गाना ‘पनघट’ रिलीज हो गया है।
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म रूही का पहला गाना ‘पनघट’ रिलीज हो गया है। ट्रेलर की सफलता के बाद जाह्नवी कपूर इस गाने में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
पनघट गाने की बात करें तो इसमें जाह्नवी कपूर लाल रंग के लंहगे के साथ काले रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। वहीं गाने में राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। जाह्नवी कपूर के इस गाने में वह एकदम अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं।
रूही फिल्म का पहला गाना ‘पनघट’ यूट्यूब में रिलीज होते ही हजारों व्यूज आ गए हैं।
बता दें कि राजकुमार और जाह्नवी की इस फिल्म का नाम पहले रूही अफ्जाना रखा गया। फिर इसे बदलकर ‘रूह आफ्जा’ (Rooh Afza) किया गया, लेकिन बाद इसे दोबारा बदलकर ‘रूही आफ्जा’ (Roohi Afza) कर दिया गया।
जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे। इस मूवी में वरुण शर्मा भी हैं, जो अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर हैं। यह फिल्म 11 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली हैं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…