पहाड़ो पर हो रहीं बर्फ बारी से आज फिर हो सकती हैं यूपी में बारिश..

90
up
up

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप शनिवार को भी बरकरार है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश ठिठुरन की चपेट में है। इसी बीच राजधनी लखनऊ समेत कई जिलों में हुई हल्की बारिश से ठंड का असर और भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी शनिवार को भी राजधानी में बारिश हो सकती है

दरअसल IMD के मुताबिक 26 और 27 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति संभव है। इसी के साथ दिन के तापमान में सामान्य से अधिक गिरावट दर्ज होगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दानिश की मानें तो आने वाले 10 दिनों तक दिन का सबसे अधिकतम तापमान 26°C रहेगा। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 9°C रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here