FIH प्रो हॉकी लीग की तैयारियों में जुटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कोरोना संक्रमण ने बुरी तरह घेर लिया है। साई सेंटर बंगलूरू में तैयारी कर रही पुरुष हॉकी टीम के 16 सदस्य और एक कोच संक्रमित पाए गए हैं।
यही नहीं इसी सेंटर में जूनियर विश्व कप की तैयारियों में जुटी जूनियर महिला हॉकी टीम की 15 सदस्य संक्रमित पाई गई हैं। वहीं सीनियर महिला हॉकी टीम की दो सदस्य संक्रमित हैं।
साई की ओर से बंगलूरू के हॉकी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में 128 सदस्यों के टेस्ट कराए गए, जिसमें कुल 34 खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ संक्रमित निकले हैं। पुरुष हॉकी टीम के संक्रमित निकले सक्षी 17 सदस्यों किसी तरह लक्षण नहीं है।
वहीं अप्रैल में होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारियां कर रहीं 15 महिलाओं में 12 को लक्षण हैं जबकि तीन को कोई लक्षण नहीं है। सीनियर महिला हॉकी टीम की एक सदस्य और एक मैस्यूजी को लक्षण हैं। साई ने सभी को एकांतवास में भेजकर उनका उपचार शुरू कर दिया है।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…