फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नज़र आएंगे भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन – हुमा कुरैशी-सोनाक्षी सिन्हा के साथ करेंगे एक्टिंग में डेब्यू

262
BOLLYWOOD

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह अभिनेत्री हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के साथ ‘डबल एक्सएल’ फिल्म में नजर आने वाले हैं।

‘डबल एक्सएल’ फिल्म प्लस-साइज की दो महिलाओं की कहानी है। वह अपने सपने को पूरे करने के लिए कैसे प्रयास करती है, इस फिल्म में वही दिखाया गया है। ‘डबल एक्सएल’ के निर्देशक सतराम रमानी हैं। यह फिल्म ज्यादा वजन वाली महिलाओं के बारे में बताने वाली है। शिखर धवन इसमें बतौर मुख्य अभिनेता नजर नहीं आएंगे। उनका कैमियो इस फिल्म में है। ‘डबल एक्सएल’ 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।