Indian Coast Guard Day: भारतीय तटरक्षक बल का आज 45वां स्थापना दिवस, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

    263
    PM Modi vaccination

    भारतीय तटरक्षक बल आज अपना 45वां स्थापना दिवस मना रहा है। इंडियन कोस्ट गार्ड, भारत का एक सशस्त्र बल है जो समुद्री सीमाओं की रक्षा करता है और समुद्री कानून को लागू करता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय तटरक्षक बल को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- इंडियन कोस्ट गार्ड के स्थापना दिवस पर उनके सभी कर्मियों और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं। हमारा तटरक्षक बल यह सुनिश्चित करने के लिए है कि हमारे समुद्र सुरक्षित हैं। हमें उनके व्यावसायिकता और त्रुटिहीन सेवा पर गर्व है।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) को बधाई दी है। राजनाथ ने ट्वीट कर लिखा- भारतीय तटरक्षक कर्मियों और उनके परिवारों को उनके 45 वें स्थापना दिवस पर बधाई। राजनाथ सिंह ने कहा कि इंडियन कोस्ट गार्ड ने खुद को एक सतर्क और साहसी बल के रूप में प्रतिष्ठित किया है। इसने भारतीय तट को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं उनकी सेवा को राष्ट्र को सलाम करता हूं।