देश में कोरोना के दैनिक मामलों में इजाफा जारी, 24 घंटे में 3688 नए केस दर्ज, दिल्ली बना हुआ है हॉटस्पॉट

237
corona cases update today
corona cases update today

देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार उछाल जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 3,688 नए संक्रमित केस दर्ज किए गए हैं। इनमें से अकेले दिल्ली में 1,607 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में कल 2 लोगों की मौत भी हुई महामारी के कारण।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में एक्टिव मामले वर्तमान में 0.04 प्रतिशत पर 18,684 है। साथ ही रिकवरी रेट वर्तमान में 98.74 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल 2,755 ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 4,25,33,377 लोगों ने इस महामारी को मात दे दी है।

भारत में दैनिक पॉजिटिवीटी रेट 0.74 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक दर 0.66 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 4,96,640 सैंपल की जांच की गई है। बता दें कि भारत में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान भी चलाए जा रहे हैं। देश में अब तक कुल 188.89 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।