देश में नए कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे में 2483 नए संक्रमित मिले। इस दौरान सक्रिय केस में भी गिरावट आई। मौतों के आंकड़ों ने एक बार फिर चौंकाया है। सरकार ने बताया कि कोरोना से 1399 और मौतें होने से देश की कुल मृतक संख्या 5,23,622 हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 2483 नए संक्रमित मिले। सक्रिय केस सोमवार की तुलना में 886 घटकर 15,636 हो गए हैं। पॉजिटीविटी रेट 0.55 फीसदी है। 2483 नए मरीजों को जोड़कर देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,30,62,569 पर पहुंच गया है। वहीं, 1,399 लोगों की मौत से कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,23,622 हो गई है।
असम ने 1347 पुरानी मौतें जोड़ीं
उधर, असम ने 1347 पुरानी मौतों (backlog) को जोड़ा है। इसके कारण बीते 24 घंटों में मौत का कुल आंकड़ा एकदम बढ़कर 5,23,622 हो गया। बीते 24 घंटे की बात करें तो 52 मौतें दर्ज की गई हैं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…