भारत में एक दिन में कोविड संक्रमण के 15,940 नए मामले आये सामने, 20 मरीजों की मौत

455
Corona Update Today

भारत में COVID19 के मामलो में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज हो रहा है। बीते 24 घंटों में देश संक्रमण के 15,940 नए केस मिले है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किये गए आकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटों 12,425 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,27,61,481 है। मंत्रालय के अनुसार भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 91,779 है। सक्रिय मामलों की दर 0.21 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.58 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 196.94 करोड़ लोगो का कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। अब तक 86.02 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते चौबीस घंटों में 3,63,103 जांच की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here