उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में इको कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस टक्कर में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गयी, वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हैं। इस हादसे से रास्ते में चीख – पुकार मच गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने हादसे में जख्मी लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
यह हादसा मथुरा के राया थाना क्षेत्र के बलदेव रोड हुआ है। बताया जा रह है कि, बलदेव के रहने वाले कुछ लोग इको कार में सवार होकर मथुरा ड्राइविंग लाइसंसे बनवाने जा रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे के होते ही घटना स्थल पर चीख पुकार मच गयी। चीख – पुकार सुनकर स्थानीय लोग इकठ्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल ही कार में दबे लोगों का बचाव कार्य शुरू कर दिया। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अचल, आकाश निवासी गांव आगई, थाना बलदेव और योगेश, अंकित निवासी कस्बा दाऊजी, थाना बलदेव को मृत घोषित कर दिया।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…